गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्थान में तेज सर्दी का दौर शुरू

फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री पहुंचा

जयपुर : राजस्थान में सर्दी के जोर पकड़ने से अब तेज सर्दी का दौर हो गया और सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार से 0.4 डिग्री कम रहा। फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थल रहा। मौसम विभाग के अनुसार चूरू भी काफी ठंडा स्थान रहा जहां 6.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ दूसरा सबसे ठंडा स्थल रहा।

चुरु में न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई वहीं सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य में नागौर एवं भीलवाड़ा में 9.2, चित्तौड़गढ़, पिलानी एवं हनुमानगढ़ में 9.5, पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू में 9.6, अलवर में 9.9, बीकानेर में 10.2, उदयपुर एवं कुंभलगढ में 10.8, सीकर एवं पाली में 11, कोटा में11.2, श्रीगंगागनर में 11.6, धौलपुर में 12.4, अजमेर में 12.7, जालोर में 13.3, जैसलमेर में 14.1 एवं जोधपुर में 16.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया ।
राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कमी के साथ 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान अलवर में रहा जहां 25.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिन में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *