गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शाह ने ग्वालियर-चंबल क्लस्टर की बैठक को किया संबोधित

ग्वालियर : अमित शाह ने आज मध्यप्रदेश के ग्वालियर प्रवास के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व ग्वालियर-चंबल क्लस्टर की प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित किया। शाह विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार मध्यप्रदेश के एकदिवसीय प्रवास पर आए हैं। उन्होंने यहां ग्वालियर-चंबल क्लस्टर की बैठक को संबोधित किया। बैठक में क्लस्टर में शामिल ग्वालियर, मुरैना, भिंड और गुना-शिवपुरी लोकसभा सीटों से जुड़े पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं ग्वालियर-चंबल कलस्टर प्रभारी भूपेन्द्र सिंह मंच पर उपस्थित रहे। शाह इसके बाद अब खजुराहो और भोपाल में आयोजित दो कार्यक्रमों मेंं शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *