गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शाह,जगन ने कृष्णम राजू के निधन पर व्यक्त किया शोक

नयी दिल्ली/ हैदराबाद : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने महान तेलुगु अभिनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उप्पलपति वेंकट कृष्णम राजू के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया। श्री राजू का आज तड़के तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
श्री शाह ने एक ट्वीट में कहा,“यह जानकर दुख हुआ कि तेलुगु सिनेमा के प्यारे सितारे एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, यू कृष्णम राजू गारू हमें छोड़कर चले गए। उन्होंने अपने बहुमुखी अभिनय से लाखों दिल जीते और समाज की बेहतरी के लिए काम किया। उनका निधन हमारे तेलुगु सिनेमा में एक गहरा शून्य छोड़ गया है। मेरी संवेदना।”
श्री रेड्डी ने ट्विटर पर कहा,“पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता विद्रोही स्टार कृष्णम राजू का निधन दुखद है। एक अभिनेता और राजनीतिक नेता के रूप में लोगों के लिए उनकी सेवाएं यादगार हैं। श्री कृष्णम राजू के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *