गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शाह 25 को मध्यप्रदेश के दौरे पर

भोपाल : आगामी लोकसभा चुनाव के पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 तारीख को मध्यप्रदेश के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री शाह ग्वालियर, खजुराहो और भोपाल के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह ग्वालियर-चंबल क्लस्टर के चारों लोकसभा क्षेत्र ग्वालियर, मुरैना, भिंड और गुना की प्रबंध समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर को खजुराहो में आम सभा को संबोधित करेंगे और लोकसभा के बूथ समिति सम्मेलन में शामिल होंगे। शाह शाम को भोपाल में प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होंगे। भोपाल में वे तीन लाभार्थी परिवारों से संपर्क करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *