गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शाह नौ एवं दस सितंबर को आयेंगे जैसलमेर

जैसलमेर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नौ एवं दस सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान के जैसलमेर आयेंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री शाह अपने दो दिवसीय इस दौरे के दौरान तनोट से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट तनोट परिसर में बहुप्रतीक्षित बोर्डर टूरिज्म प्रोजेक्ट के भूमि पूजन में हिस्सा लेंगे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानो की हौसला हफजाई करेंगे।
श्री शाह नौ सितम्बर को नई दिल्ली से रवाना होकर सायं जैसलमेर पहुचेंगे। रात्रि विश्राम जैसलमेर में करने के बाद अगले दिन दस सितम्बर को तनोट जाएंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे जोधपुर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *