गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी टी20 टीम के बनें कप्तान

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद शाहीन शाह अफरीदी टी-20 टीम के कप्तान होंगे और शान मसूद टेस्ट कप्तान होंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यह घोषणा की है। पीसीबी ने कहा, वनडे कप्तानी पर फैसला उचित समय पर किया जाएगा। आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पीसीबी ने यह भी पुष्टि की है कि आने वाले महीनों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरों के लिए कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया जाएगा। उन्होंने अपने बयान में कहा,“पीसीबी ने निदेशक क्रिकेट मिकी आर्थर सहित पूरे कोचिंग स्टाफ का पोर्टफोलियो बदल दिया है। सभी कोच राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में काम करना जारी रखेंगे, जबकि पीसीबी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आगामी श्रृंखला के लिए नए कोचिंग स्टाफ की घोषणा करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *