गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शाहजहांपुर : पैसे के लिये पिता-दादी का कत्ल

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में पैसे के विवाद में एक युवक ने गुरूवार सुबह अपनी मां की मदद से पिता और दादी की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि क्षेत्र के मरक्का गांव निवासी श्याम पाल ने चार महीने पहले अपना खेत 14 लाख रुपए में बेचा था। लोन का रुपया चुकाने के बाद आठ लाख रुपए बैंक में जमा कर दिए थे। मोहित पिता श्याम पाल से खेत बेचने में मिले रूपये में से अपना हिस्सा मार रहा था जिसे देने से मना करने पर विवाद हो गया। उन्होने बताया कि आज सुबह मोहित ने अपनी मां सुधाबती और पत्नी सत्यवती के साथ मिलकर पिता श्यामपाल (50) और दादी भाग्यमती (70) को तंमचे से गोली मार दी जिससे दोनो की मौत हो गई। आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *