गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

WhatsApp पर भी जल्द आएगा ग्रुप कालिंग के लिए शेयर एबल लिंक फीचर

WhatsApp जल्द ही यूजर्स के लिए ग्रुप कालिंग से जुड़ा एक नया फीचर लेकर आने वाला है जिससे ग्रुप कालिंग में और भी बेनेफिट यूजर्स को मिलेगा। इस फीचर में व्हाट्सएप यूजर्स के लिए जल्द ही अन्य लोगों को कॉल में शामिल करने लिए इनवाइट करना आसान होगा। इस फीचर में कॉल लिंक शेयर करने का विकल्प यूजर्स के पास होगा। इस लिंक की मदद से आप एक टैप करते ही ग्रुप कॉल में शामिल हो सकेंगे। कॉल लिंक का उपयोग करने के लिए आपको WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन की आवश्यकता होगी। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए ऐप के कॉल्स टैब में जाकर आप कॉल लिंक्स आप्शन  का चयन करके उस लिंक को अपने परिवार और दोस्तों के साथ वॉईस और विडियो कॉल दोनों करने के लिए शेयर कर सकते है।

ग्रुप कालिंग के लिए अनलिमिटेड टाइम करेगा यूजर्स को आकर्षित


फेसबुक (मेटा) के सीइओ मार्क जकरबर्ग ने यह भी पुष्टि कि एन्क्रिप्टेड वीडियो कॉलिंग के इस फीचर के का टेस्ट 32 लोगों के साथ ग्रुप कॉल करके किया गया है अभी व्हाट्सएप वर्तमान में आठ उजर्स को एक साथ वीडियो कॉल उपयोग करने का फीचर प्रदान करता है। WhatsApp के इस फीचर को गूगल मीट, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और ज़ूम के विकल्प के तौर पर पेश किया गया है। हालांकि इन कॉम्पिटिटिव विकल्प की कॉलर क्षमता 100 से 300 यूजर्स तक है। लेकिन उनमे फ्री यूजर्स के लिए कुछ कालिंग टाइम तरह की बंदिशे भी है। अगर WhatsApp इस तरह की पाबंदियां यूजर्स पर नहीं लगाता है तो इस सुविधा को लोग क्जरुर पसंद करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *