भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पोषण आहार मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को इस मामले पर कोई चर्चा नहीं करनी, उन्हें सिर्फ होहल्ला मचाना है। श्री शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि इस मामले में ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ की कहावत चरितार्थ हो रही है। श्री कमलनाथ ने 2018-19 और 2019-20 में क्या किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिलेरी से कहा कि वे इस पर बात करना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष बात ही नहीं करना चाहता था, उनको केवल हो हल्ला मचाना था। विपक्ष ने कल सदन के अंदर जो किया दुर्भाग्यजनक और सदन की गरिमा के खिलाफ है। श्री शर्मा ने कथित घोटाले के संदर्भ में कहा कि ये सब श्री कमलनाथ की ही देन था। भाजपा सरकार ने तो इन चीजों को रोकने का काम किया।
पोषण आहार मामले में शर्मा ने साधा कांग्रेस पर निशाना
