गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राह चलते महिला के उपर छज्जा गिरने से उसकी मौत

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में राह चलते एक महिला के उपर मकान का छज्जा के गिरने से मलबे में दबकर उसकी मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि देहात थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती में एक मकान का छज्जा रास्ते से गुजर रही कल एक महिला कमरुन निशा के ऊपर गिर गया। इस घटना से गंभीर रुप से वह घायल हो गयी।

महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *