गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजधानी में “शी/हर” प्रदर्शनी का उद्घाटन

नई दिल्ली : राजधानी में चार दिवसीय एकल कला प्रदर्शनी “शी/हर” का शुक्रवार को उद्घाटन होगा। राजधानी में स्थित रंग मिराज आर्ट गैलरी में आगामी एक दिसंबर से पांच दिसंबर तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के रंगों के माध्यम से नारीत्व का जश्न मनाना है। इस दौरान निदेशक, संस्थापक, प्रख्यात कलाकार, लेखक सहित अन्य कलाप्रेमी उपस्थित होंगे।
कलाकार पावनी नागपाल प्रदर्शनी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर अपने अद्वितीय दृष्टिकोण को जीवंत करती हैं। लासेल कॉलेज ऑफ आर्ट्स, सिंगापुर और एमिटी यूनिवर्सिटी से ललित कला में प्रशिक्षित कलाकार पावनी की कलाकृति उसके रचनात्मक कौशल को प्रदर्शित करती है। इस प्रदर्शनी में पावनी द्वारा बनाए गए चित्रों के एक संग्रह में मां के नौ अवतारों की झलक दिखाई देती है। प्रदर्शनी दर्शकों के लिए प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि आठ बजे तक खुली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *