ढाका : बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को पिरोजपुर के बैकुटिया में काचा नदी पर बने बंगलादेश-चीन मैत्री पुल का उद्धाटन किया। श्रीमती हसीना ने राजधानी में अपने कार्यालय से सुबह वर्चुअल रुप से समारोह में शामिल होते हुए 1,493 मीटर लंबा पुल खोला।
इस पुल के खुलने के साथ देश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के लाखों लोगों के सपने पूरे हो गए क्योंकि इससे खुलना और बरिशल मंडल के बीच सीधा सड़क संपर्क स्थापित हो गया। पुल का निर्माण एक नवबंर 2018 को शुरु हुआ था और इस पर 894.08 करोड़ टका की लागत आई है।
शेख हसीना ने चीन-बंगलादेश मैत्री पुल का उद्धाटन किया
