गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

औरैया में शिक्षामित्र की हत्या

हत्यारे के साथी को ग्रामीणों ने पीट पीट कर मार डाला

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक वकील ने शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने हत्या करने वाले वकील के एक साथी की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी।
घटना के बाद गांव में व्याप्त तनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भीखापुर निवासी बबलू सेंगर और रामवीर राजावत में बीस साल पुरानी रंजिश है। बताते है कि बबलू सेंगर के भाई की वर्चस्व में हत्या हो गई थी। हत्या का आरोप रामवीर के फौजी भाई कमल पर लगा था। इस मामले में कमल न्यायालय से बरी हो गया। वहीं बबलू सेंगर औरैया में रहने लगे और जिला न्यायालय में फौजदारी के वकील थे। रामवीर सिंह राजावत गांव में शिक्षामित्र है।
सोमवार को गांव में एक तेहरवीं कार्यक्रम में था, जिसमें बबलू सेंगर और रामवीर दोनो पहुंचे। दोनों ने तेहरवीं भोज किया। इसी दौरान वर्चस्व को लेकर कहासुनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बबलू सेंगर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर शिक्षा मित्र रामवीर की हत्या कर दी। हत्या से हड़कम्प मच गया। रामवीर के परिजन व अन्य ग्रामीण दौड़े और भाग रहे एक युवक की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। घटना से गांव में दहशत फैल गई।
सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। गांव में तनाव का माहौल है। पूरा गांव छावनी बन गया। ग्रामीणों का मानना था कि गोली मारने वाले बबलू सेंगर एडवोकेट को पीटकर मार दिया गया। एसपी चारु निगम ने बताया कि पुरानी रंजिश में बबलू सेंगर अपने पांच साथियों के साथ आये और रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। बब्लू सेंगर फरार है। उसके एक साथी की ग्रामीणों ने पीटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी के मृतक साथी की पहचान कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *