गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिमला-चंडीगढ़ मार्ग टाटा पावर ने इवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित किया

शिमला : भारत की एक सबसे बड़ी और अग्रणी इवी चार्जिंग समाधान प्रदाता कंपनी टाटा पावर ने 111 किमी की कुल दूरी को कवर करते हुए चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल इंफ्रास्ट्रक्चर के एक्टिवेशन की घोषणा की है। इस मशहूर मार्ग पर भरोसेमंद चार्जिंग विकल्प की मांग को टाटा पावर ने पूरा किया है। चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर कंडाघाट के आसपास होटल फाल्कन क्रेस्ट और शिमला के पास चौड़ा मैदान रोड पर ओबेरॉय सेसिल में बिठाए गए ईज़ेड चार्ज स्टेशन इस मार्ग पर इवी यात्रा की आसानी और व्यवहार्यता को बढ़ाते हैं।

भरोसेमंद और सुलभ इवी चार्जिंग नेटवर्क बनाने के लिए प्रतिबद्ध टाटा पावर ने पहला चार्जिंग पॉइंट चंडीगढ़ से 83 किलोमीटर की दूरी पर होटल फाल्कन क्रेस्ट के पास और दूसरा चार्जिंग पॉइंट होटल फाल्कन क्रेस्ट से 26 किलोमीटर की दूरी पर द ओबेरॉय सेसिल के पास स्थापित किया है।चंडीगढ़ और शिमला इन दो प्रमुख शहरों को जोड़ने वाला यह मार्ग यात्रियों और व्यवसायों के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
उपभोक्ता टाटा पावर ईज़ेड चार्ज मोबाइल ऐप का उपयोग करके आसानी से इन दोनों स्टेशनों तक पहुंच सकते हैं। वे अपने चार्जिंग सेशन्स के लिए ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं या आरएफआईडी कार्ड का उपयोग करके केवल टैप-चार्ज-गो कर सकते हैं। टाटा पावर पर्यावरण के पूरक गतिशीलता और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसका राष्ट्रव्यापी ईज़ेड चार्ज नेटवर्क 420 शहरों में फैला हुआ है जिसमें 62000 से अधिक होम चार्जर, 4900 सार्वजनिक और अर्ध.सार्वजनिक चार्जिंग पॉइंट और 460 बस.चार्जिंग स्टेशन हैं जो देश भर में इवी चार्जिंग पहुंच का विस्तार करने वाले कई लोकेशन्स पर मौजूद हैं। कंपनी 25 से अधिक राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों में होटल, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, कार डीलरशिप आदि जैसे अलग.अलग लोकेशन्स पर प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य हाईवे पर भी मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *