मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुये 26/11 आतंकी हमले की 15वीं बरसी के मौके पर रविवार को राज्य के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में पुलिस शहीद स्मारक पर सलामी दी और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुये आतंकी हमले में शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों के परिजनों को रविवार को मन्वानन्दन अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात भी की।
