गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिंदे के हेलीकॉप्टर में अचानक आयी खराबी

कोल्हापुर : एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर में अचानक खराबी आने के कारण सतारा में राज्य स्तरीय अभियान ‘शासन आपल्या दारी’ (आपके द्वार पर सरकार) कार्यक्रम का उद्घाटन रद्द करना पड़ा, लेकिन बाद में मरम्मत के बाद वह उसी हेलीकॉप्टर से सतारा जिले के पाटन के लिए रवाना हुए। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिंदे को सतारा जिले के पाटन से रवाना होना था, लेकिन हेलीकॉप्टर में अचानक खराबी आने के कारण पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग की। जिसके कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया लेकिन हेलीकॉप्टर की खराबी को ठीक करने के बाद, शिंदे समारोह में शामिल होने के लिए पाटन वापस चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *