गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रोगी को स्वस्थ स्वास्थ्य सहित सौंदर्यता सुपुर्द कर रहा शिवम् हाॅस्पिटल

त्वचा संबंधित एवं शरीर में तमाम रोगों का सफल इलाज के लिए प्रतिबद्ध  कुशल अनुभवी चिकित्सक

महिलाओं के प्रजनन संबधित स्वास्थ्य रोगों के बेहतर इलाज़ के लिए मशहूर महिला रोग विशेषज्ञ उपलब्ध 

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत 

नाँगल चौधरी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नजदीक शिवम् हाॅस्पिटल द्वारा ग्राम्य नागरिकों को स्वस्थ स्वास्थ्य सहित सौंदर्यता प्रदान की जा रही है। एमबीबीएस एफएएम कॉस्मेटोलॉजिस्ट एवं ट्राइकोलॉजिस्ट डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि, शिवम् हाॅस्पिटल को तीन वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इस दौरान हाॅस्पिटल ने रोगियों के सफल इलाज़ में कई बड़ी उपलब्धियों को हासिल किया है। पंद्रह बेड की सुविधाओं के साथ हाॅस्पिटल में सभी प्रमुख कैशलेश टीपीए सुविधाएँ उपलब्ध हैं। बिते तीन वर्षों से नाँगल चौधरी नगर सेवा में समर्पित शिवम् हाॅस्पिटल द्वारा करीब चार हजार रोगियों के पंजीकरण में स्वास्थ्य संबंधित सामान्य एवं जटिल रोगों के निदान के साथ रोगी की त्वचा तन संबधित सुंदरता का विशेष उपचार किया जाता है। 

शिवम् हाॅस्पिटल की विशेषताओं का ज़िक्र करते हुए डाॅ. दीपक शर्मा ने गौरवशाली भारत को जानकारी देते बताया कि, नाँगल चौधरी में एकमात्र 15 बेड सहित कैशलेस सुविधा से युक्त और मरीजों के सफल इलाज़ के लिए प्रतिबद्ध है। हाॅस्पिटल में महिला प्रसुति रोग, चर्म रोग, गुप्त रोग, कान, नाक व गला रोग, हड्डी व जोड़ रोग, श्वांस व सामान्य रोग और फेस पीआरपी, हेयर पीआरपी समेत 

हेयर ट्रांसप्लांट की सुविधाओं के साथ शरीर में बेवजह उत्पन्न हुए अनचाहे तिल्ल, मुस्स, आट्न का सफल ईलाज हाॅस्पिटल में संभव है। ग्राम्य नगर में असहाय जरूरतमंद लोगों के लिए शिवम् हाॅस्पिटल द्वारा समय-समय पर निशुल्क चिकित्सकीय जाँच शिविर का आयोजन किया जाता है। अब तक दो कैंप लगाए जा चुके हैं। इसमें श्वांस संबधित सामान्य रोग और आँख, कान, गला और बीपी शुगर जैसी तमाम रोगों की जाँच की जाती है। 

वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों का विशेष ध्यान रखते हुए हाॅस्पिटल स्टाॅफ़ द्वारा उन्हें दवाईयाँ वितरित की जाती है। 
कुशल एवं अनुभवी चिकित्सकों का ज़िक्र करते हुए हाॅस्पिटल चेयरपर्सन ने स्टाॅफ़ संबधित जानकारी में बताया कि, चर्मरोग व गुप्त रोग से संबंधित सफल उपचार के लिए एमबीबीएस एफएएम कॉस्मेटोलॉजिस्ट एवं ट्राइकोलॉजिस्ट डॉ. दीपक शर्मा, 

स्त्री रोग और प्रसूति के लिए एमबीबीएस एफजीओ अपोलो हाॅस्पिटल से विशेषज्ञ डॉ. श्रुति शर्मा, हड्डी व जोड़ रोग के लिए विशेषज्ञ, डी-ऑर्थो डाॅ. राकेश लाम्बा, एमबीबीएस जनरल फिजिशियन डॉ. गोविन्द शर्मा, कान, नाक, गला रोग के लिए विशेषज्ञ एमएस ईएनटी डॉ. जगवीर यादव प्राइवेट ओपीडी देखते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *