गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिवपाल का तंज, खुद ही बैंड बन गये राजभर

लखनऊ : शिवपाल सिंह यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने पर तंज कसते हुये कहा कि भाजपा का बाजा बजाने का दावा करने वाले राजभर खुद ही बैंड बन गये हैं। सुभासपा अध्यक्ष की एक पांच सेकेंड की वीडियो क्लिप के साथ यादव ने सोमवार को ट्वीट किया “ बाजा बजाते-बजाते खुद ही बैंड बन गए। अब तो इनका समाज भी इनकी असलियत समझ चुका है कि ये असल में किसी के नहीं हैं। अब तो ये महोदय अपने समाज के ठेकेदार भी नहीं रहे।”
गौरतलब है कि वर्ष 2017 की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सपा से नजदीकियां बढायी थी मगर उनकी यह दोस्ती कुछ समय ही चल सकी। राजभर ने हाल ही में राजग में शामिल होने की घोषणा की थी। इससे पहले शिवपाल ने सुभासपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुये कहा था कि राजभर का कोई भरोसा नहीं है कि वे कब किसके साथ चले जायेंगे। उनके इस अंदाज को जनता समझ चुकी है और वह जहां से लड़ेंगे, वहीं से हारेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *