शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बदरवास थाना क्षेत्र में ग्वालियर-देवास फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुल के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध स्मैक की तस्करी के मामले में ग्वालियर निवासी सोबरन रावत और धर्मेन्द्र कुशहावा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 82 ग्राम स्मैक बरामद की गई। बाजार में इसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए बतायी जा रही है। इनके पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है। आरोपियों ने बताया गया कि वह गुना से स्मैक लेकर ग्वालियर की तरफ जा रहे थे।
