गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिवराज ने वायु सेना में स्वदेशी हेलीकॉप्टर प्रचण्ड को शामिल करने पर दी बधायी

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायु सेना में विकसित स्वदेशी लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर प्रचण्ड को शामिल किए जाने पर भारतीय वायु सेना और हेलीकॉप्टर का उत्पादन करने वाले विशेषज्ञों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
आधिकारिक जानकारी में श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म-निर्भर भारत की पहल में एलसीएच को वायु सेना में शामिल किया जाना मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना अपने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का इसी मजबूती के साथ देश की शक्ति को बढ़ाने में योगदान देती रहेगी। एलसीएच आकाश, बहुत ऊँचाई और हर मौसम में मुकाबला करने की क्षमता से लैस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *