गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शहडोल-नागपुर ट्रेन को शिवराज ने दिखायी हरी झंडी

शहडोल : शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां शहडोल से नागपुर जाने वाली यात्री ट्रेन काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चौहान ने इस अवसर पर अपने संबोधन में शहडोल नागपुर ट्रेन की सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के नागरिकों के लिए यह ट्रेन सुविधा बड़ी राहत देगी। क्षेत्रीय सांसद हिमाद्री सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थीं। चौहान ने आश्वासन देते हुए कहा कि शहडोल में आने वाले समय में एक बेहतर हवाईअड्डा भी बनाया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से शहडोल के विकास के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *