गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

माता अमृतानंदमयी मठ में शिवराज, गौशाला का किया भ्रमण

भोपाल, कोल्लम : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज केरल के कोल्लम स्थित माता अमृतानंदमयी मठ में गौशाला का भ्रमण करते हुए वहां आम का पौधा लगाया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने अम्मा अमृतानंदमयी के साथ मठ में आम का पौधा लगाया। इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि वृक्षों के समान ही पूज्य अम्मा का कृतित्व भी सब प्रकार से मनुष्यों का कल्याण करने वाले वाला है।
इसके बाद उन्होंने मठ में हथिनी लक्ष्मी को अपने हाथ से अन्न और फल ग्रहण कराया। इसी क्रम में उन्होंने मठ की गौशालाओं का भी भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि गौमाता की महिमा अप्रमेय है। यही इच्छा रहती है कि सदा विश्वरूपिणी गौमाताओं के निकट रहें। उन्होंने मठ में स्थित माँ काली मंदिर के दर्शन व पूजा-अर्चना कर विश्वकल्याण व लोकमंगल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *