गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिवराज ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती पर किया नमन

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रख्यात समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें नमन किया। श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ईश्वरचन्द्र विद्यासागर का जन्म बंगाल के मेदिनीपुर जिले के वीरसिंह गांव में 26 सितम्बर 1820 को हुआ था।

श्री ईश्वर चन्द्र को संस्कृत एवं दर्शन पर उनके पाण्डित्य के कारण विद्यासागर की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उन्हें दलितों एवं गरीबों का संरक्षक कहा जाता है। उनके प्रयासों से वर्ष 1856 में विधवा विवाह के लिए कानून पारित हुआ। बेटियों को शिक्षित करने के लिए जहां आवाज उठाई वहीं बाल विवाह का विरोध भी किया। श्री विद्यासागर का अवसान 29 जुलाई 1891 को हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *