गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वायुसेना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं शिवराज ने

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर आज ‘वायु योद्धाओं’ को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ‘भारत मां की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले भारतीय वायुसेना के वायु योद्धाओं को भारतीय वायुसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका यश आसमानों को छुए। नभरक्षकों के अदम्य साहस, पराक्रम व देश सेवा पर संपूर्ण देशवासियों को गर्व है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *