गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिवराज ने खेती को लेकर कमलनाथ पर साधा निशाना

भोपाल : शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए आज कहा कि जिसका खेती से कोई वास्ता नहीं है, वह किसानों की बात कैसे जान सकता है। चौहान ने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस के नेता किसानी के नाम पर हाय-हाय ही करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अकेले रीवा का उदाहरण दे रहे हैं, जहां गेहूं का उत्पादन साढ़े 4 गुना हो गया है, जाकर देख ले। धान का उत्पादन साढ़े 5 गुना हो गया है। सरसों का उत्पादन 35 गुना हो गया है। मूंग का उत्पादन 7 गुना हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहते हैं कि कांग्रेस, राजा, नवाब सब ने मिलकर साढ़े सात लाख हेक्टेयर में सिंचाई की और यह उन्होंने पचास वर्ष के शासन में किया। चौहान ने कहा कि हमने सिंचाई का रकबा बढ़ाकर 45 लाख हेक्टेयर कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय बिजली का उत्पादन 2900 मेगावाट था, हमने 28 हजार मेगावाट पहुंचा दिया है।
चौहान ने कहा कि विकास के नए प्रतिमान मध्यप्रदेश गढ़ रहा है। इंदौर देख लीजिए कांग्रेस के जमाने में क्या था और आज क्या है, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सागर और शहडोल को भी देख लीजिए कांग्रेस के समय क्या था और अब वहां कितना विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में होता है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा थोड़ी है कि अब हम विकास बंद कर देंगे, विकास बंद नहीं होगा विकास जारी रहेगा, जलने वाले जलते रहे।
मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि महाकाल महालोक कब बना था। यह चुनाव को देखकर थोड़ी ही बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके पहले चरण का काम पूरा हो गया है और अब दूसरा चरण पूरा होने वाला है। सलकनपुर देवी लोक की कब बात हुई थी। उन्होंने कहा कि हम तो 17 वर्षो से काम कर रहे हैं। चार लाख किलोमीटर सड़कें कोई चुनाव देखकर नहीं बनायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *