गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस नेताओं की पोस्ट पर शिवराज ने कसा तंज

भोपाल : एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के चुनाव संबंधी कथित पुराने सर्वेक्षण (ओपिनियन पोल) की खबर के साथ छेड़छाड़ कर उसे कांग्रेस के कुछ नेताओं की ओर से सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किए जाने के मामले में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसा है। चौहान ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा है, “कांग्रेस को झूठ का सहारा है, लेकिन इस बार झूठे और फर्जी सहारे काम नहीं आएंगे। इसलिए कांग्रेस को ‘जन आक्रोश’ झेलना पड़ता है।” श्री चौहान ने अपनी पोस्ट के साथ कांग्रेस नेताओं की ओर से की गयी पोस्ट को भी शेयर किया है।
दरअसल आज कांग्रेस के कुछ नेताओं ने एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के कथित ओपिनियन पोल संबंधी खबर में कथित तौर पर छेड़छाड़ करके इसे सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। इसमें राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस काे काफी बढ़त दिखायी गयी थी। हालाकि कुछ ही देर में संबंधित न्यूज चैनल के जिम्मेदारों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस की ओर से पोस्ट की गयी खबर गलत है। इस बीच कांग्रेस के नेताओं ने भी संबंधित पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *