ग्वालियर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा के आज मध्यप्रदेश के ग्वालियर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। नड्डा का चौहान ने ग्वालियर एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। चौहान ने इस मौके पर कहा कि नड्डा का आगमन प्रदेश के भाजपा परिवार की ऊर्जा को बढ़ाने वाला है।
