गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कर्नाटक में दुकान में लगी आग

बिना पानी के ही मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी

मडिकेरी : कर्नाटक के कोडगु जिले के गोनिकोप्पलु के मुख्य मार्ग पर पेंट बेचने वाली एक दुकान में मंगलवार सुबह आग लग गयी लेकिन दिलचस्प तथ्य यह है कि आग पर काबू पाने आई दमकल की गाड़ी का पानी ही खत्म हो गया। पुलिस के मुताबिक दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी खत्म हो गया। आग विकराल रूप ले चुकी है और फिलहाल ग्राम पंचायत पानी की व्यवस्था कर रही है। आस-पास की दुकानों में आग फैलने का अंदेशा है और जगह-जगह अफरातफरी का माहौल है। इस घटना में राहत की बात यह है कि इसमें किसी के हताहत हाेने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *