गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अलीगढ़ में 700 रुपए के लिए दुकानदार को मारी गोली

उधारी के रुपए मांगने पर भड़का आरोपी, साथियों संग किया फायरिंग
अलीगढ़ :
अलीगढ़ में मंगलवार देर रात उधारी के 700 रुपए मांगने पर युवक ने दुकानदार की जांघ में गोली मार दी। गंभीर हालात में दुकानदार को दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
परचून की दुकान चलाता है शाकिब
मोहल्ला इस्लाम नगर के रहने वाले शाकिब की घर के पास ही किराने की दुकान है। पीड़ित के अनुसार इलाके के ही एक युवक पर उधारी के 700 रुपए बकाया थे। शाकिब ने युवक से उधारी के रुपए देने को कहा। इस पर युवक गाली-गलौज करने लगा। दुकानदार ने इसका विरोध किया तो युवक वहां से चला गया। हालांकि कुछ साथियों के साथ बाद में लौटकर आया। जिसके बाद दुकानदार की जांघ में गोली मार दी। गोली लगने से दुकानदार वहीं गिर गया। आस-पास के लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि युवक भाग गया।
पैर में गोली मारकर भाग गया
घायल शाकिब ने बताया कि कई दिनों पहले युवक 700 रुपए उधार लिए थे। जब दुकान पर आता था, तब पैसे मांगता तो वह टाल-मटोल करता। आज दुकान पर आया तो पैसे मांगे। इस दौरान वह गाली-गलौज करके चला गया। कुछ देर बात अपने साथियों के साथ आकर मारपीट शुरू कर दिया। जिसके बाद पैर मे गोली मार दी। गोली लगने से मैं वही घर गया। मुहल्ले वालों को आता देख वह साथियों संग भाग गया। इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे के बाहर है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी और उसके साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *