जालंधर : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने बस्ती गुजां में हुई एक दुकानदार की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चाहल ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को सुबह बस्ती गुजां में एक दुकानदार परमजीत अरोड़ा की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि घटना के पश्चात पुलिस ने बाबा बुड्डा नगर में नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखते ही पास ही स्थित सूखी नहर में छलांग लगा दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उससे पूछताछ की तो उसके पास से हत्या में प्रयुक्त एक चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान लवप्रीत निवासी बस्ती गुजां के तौर पर हुई है। उन्होने बताया कि हत्यारा नशे का आदि है और नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने लूटपाट की नियत से दुकानदार की हत्या कर दी।
दुकानदार के हत्यारे को किया गिरफ्तार
