शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर में झांसी रोड पर स्थित ईदगाह की दुकानों को आज जिला प्रशासन नगर पालिका एवं पुलिस के संयुक्त दल ने बुलडोजर चलाकर तोड़े जाने की कार्रवाई की। इन दुकानों को तोड़े जाने का कारण बिना अनुमति के अवैध निर्माण किया जाना बताया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईदगाह की दुकानों को बिना अनुमति के बना दिया गया था।
इसलिए आज नगर पालिका, जिला प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त दल द्वारा उनको तोड़े जाने की कार्रवाई की गई है। मौके पर तीन बुलडोजर इन दुकानों को तोड़ने में लगे हैं तथा एसडीएम शिवपुरी अंकुर गुप्ता, एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार भूरिया एवं नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी के एस सगर प्रशासनिक पुलिस एवं नगरपालिका के अमले के साथ मौके पर इस कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।
