गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर उद्योग में आग लगी

लाखों का नुकसान

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में थाना सुजानपुर के अंतर्गत पंचायत बेरी के बाड़ू गांव में स्थापित न्यू विश्वकर्मा फर्नीचर उद्योग में रविवार को अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में इंडस्ट्री मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उद्योग प्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद एकाएक उनकी फर्नीचर इंडस्ट्री दुकान में आग लग गई।
बताया जा रहा है कि जब आग लगी उससे पहले विद्युत तारों में एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद तारों में आग लग गई। न्यू विश्वकर्मा इंडस्ट्री में रखा फर्नीचर का सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान के भीतर फोम गद्दे, बेड बॉक्स, अलमारियां, सोफा सेट, तमाम फर्नीचर का सामान भरा हुआ था जो आग की चपेट में आया और सब कुछ भस्म हो गया। आग से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों सहित एवं सुजानपुर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ-साथ विद्युत उपकरण भी आग की भेट चढ़ गए। आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसके चलते यह तमाम नुकसान उन्हें उठाना पड़ रहा है।

संबंधित विषय पर विद्युत विभाग के एसडीओ इंजीनियर गोपाल भाटिया ने बताया कि आगजनी की घटना की सूचना मिली है। आग लगने के क्या कारण रहे इसको लेकर विद्युत विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। उन्होंने बताया कि आजकल बांस इत्यादि कटाई का कार्य चला हुआ है। कई बार ये तारों के साथ टच हो जाते हैं जिसके वजह से शॉर्ट सर्किट हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *