गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक युवक की गोली मारकर हत्या

भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आलमपुर थाना क्षेत्र के रुरई गांव में कल कल्ली चौहान और गजेंद्र सिंह चौहान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच कल्ली चौहान ने गजेंद्र को गोली गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर गजेंद्र की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आज शव का परीक्षण कराया तथा भारी पुलिसबल के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *