गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिलाओं से छेड़छाड़ पर चली गोली

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में बारात देख रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किये जाने के विरोध में बीती देर रात गोलीबारी हो गयी। इस विवाद में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि चार अन्य को मामूली चोटें आयीं। पुलिस ने इस मामले में लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि अमेठी में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खैरातपुर में बीती देर रात हुई इस वारदात में गंभीर रूप से घायल हुए दो व्यक्तियों को प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस घटना में बाकी चार घायलों का जगदीशपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर, उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गये।
मुसाफिरखाना क्षेत्र के सीओ अजय सिंह ने बताया कि कल देर रात करीब साढ़े दस बजे छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें गोली भी चली थी। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि खैरातपुर गांव में कल रात बारात देखने आईं महिलाओंं के साथ दबंगों ने छेड़खानी शुरू कर दी। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो दबंगो ने महिलाओं की पिटाई कर दी। महिलाओ की पिटाई के बाद बारात में डीजे बजना बंद हो गया। सभी लोग अपने घरों को वापस जाने लगे। इसी बीच आधा दर्जन से अधिक दबंग लाठी-डंडो और अवैध असलहों से लैस होकर पहुंचे और गोली चला दिए।
दबंगोंं ने लाठी डंडों से भी बारातियों हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी दबंग फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली लगने से सब्बीर और लाठी-डंडो के हमले से जमील गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के किये जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायल रिजवान का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
गोली चलने की सूचना पर पहुंचे एसपी ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने हस्सान की तहरीर पर स्थानीय निवासी आमिर, अबसार, अमीन, मोइन, आतिफ और अजमल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *