दो की मौत पांच घायल
रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र में आज जमीनी विवाद के चलते चली गोली में दो लोगों की मृत्यु हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के उदयपुरा थाने के कुचवाड़ा में दो पक्षो के बीच जमीनी विवाद में गोली चलने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों कों बरेली और उदयपुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जमीन नपती को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। घायलों में पटवारी और ग्राम कोटवार, सचिव शामिल हैं। मृतक एक ही परिवार के हैं। उदयपुरा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी है।
