गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सांस्थानिक लीग में गोलों की बौछार

नई दिल्ली : फुटबॉल दिल्ली सांस्थानिक लीग में अधिकाधिक गोल जमाने और बड़ी जीत हासिल करने की जैसे होड़ सी लगी है। डीटीसी पर दर्जन भर गोल जमाने के दिल्ली सरकार के रिकार्ड के एक दिन बाद दिल्ली ऑडिट ने शहरी विकास मंत्रालय को 13-0 से हराकर 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ डाला। कुछ घंटे बाद नेहरू स्टेडियम पर कस्टम एंड एक्साइज ने तमाम रिकार्ड तोड़ते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी को बीस गोलों से पीट दिया। विजेता के लिए स्टार स्ट्राइकर महिप अधिकारी ने 14 गोल जमाए। मांगस्मिता ने तिकड़ी और रिपुदमन, माणिक और प्रेम ने एक-एक गोल जमाए।
ऑडिट ने एकतरफा मुकाबले में कुलभूषण और अंकित के पांच-पांच गोलों की मदद से शहरी विकास मंत्रालय को 13- 0 से कुचल डाला। सौरभ, नितेश और गोलमेई ने एक-एक गोल किया। दिल्ली के चैंपियन वाटिका एफसी के कोच कुलभूषण ने अंकित के साथ मिलकर बड़ी उम्र के खिलाड़ियों से पटे प्रतिद्वंद्वी पर आखिर तक गोल जमाने का सिलसिला बनाये रखा। इसी बीच, फुटबॉल दिल्ली सी-डिवीजन लीग के रोमांचक मुकाबले में गोल हंटर्स ने सिग्नेचर एफसी को 3-1 से हराया। यमन, अजय पाल और कृष्ण ने हंटर्स के गोल किए। पराजित टीम का गोल सोनू के नाम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *