अजमेर : राजस्थान के अजमेर में सिख समाज दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का 357वां प्रकाशोत्सव बहुत ही हर्ष, उल्लास, खुशी और धार्मिक रीति के साथ मनाया गया। अजमेर गुरु सिंह सभा की ओर से मार्टिंडल ब्रिज स्थित सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय के महिला, पुरुष एव बच्चों ने हिस्सा लिया। दमदमी टक्साल जत्था भिंडरा के सहजपाल सिंह एवं साथियों ने शबद सुनाकर संगत को निहाल किया। ज्ञानी निर्मल सिंह कथा कीर्तन करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इस दौरान ज्ञानी निर्मल सिंह कथा कीर्तन करेंगे। शाम 7:30 बजे हाथीभाटा गुरुद्वारे में दीवान सजाया जाएगा तथा प्रकाश पर्व को देखते हुए रात्रि बारह बजे गुरुद्वारों के बाहर आतिशबाजी का भी आयोजन होगा।
सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को पटना में हुआ था। वे गुरु तेजबहादुर के पुत्र थे। उनकी आध्यात्मिक और सैन्य क्षमता के आगे पूरा सिख समाज नतमस्तक है। यही कारण है कि आज 357वें प्रकाश पर्व पर न केवल अजमेर बल्कि देश विदेश के गुरुद्वारों में सिख समुदाय वहां पहुंचकर मत्था टेक रहे हैं और बहुत ही भक्ति भाव से अरदास कर रहे हैं।
श्री गुरु गोविंद सिंह का 357वां प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया
