गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्री राम हम सबके आराध्य – यादव

उज्जैन : मोहन यादव आज श्री राम राहगीरी आनंदोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए, ये कार्यक्रम कल अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महाअनुष्ठान को समर्पित रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 22 जनवरी हम सभी के लिए अत्यंत गौरव, हर्षोल्लास और ऐतिहासिक दिन है। अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मध्यप्रदेश में 16 से 22 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। आज वैष्णव अखाड़ो के समीप अंकपात मार्ग पर भगवान श्री राम राहगीरी आनंदोत्सव का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी के आराध्य हैं। उन्होंने अपने जीवन में मर्यादा, धैर्य और पुत्र धर्म का आदर्श प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को हम सभी उत्सव मनाएँ, अपने घरों पर दिए जलाएं, मिठाइयां बांटे और आनंद के साथ प्रभु श्री राम की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साक्षी बनें।
कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच, स्वास्थ्य परीक्षण काउंटर, भजन मंडलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शासकीय योजनाओं के बैनर, योग काउंटर लगाए गए। शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा श्री अन्न (मोटे अनाज) के प्रचार के लिए श्री अन्न से निर्मित व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया गया। मुख्यमंत्री ने राहगीरी आनंदोत्सव में मंच पर भगवान श्री राम के भजन गाए, शंख बजाया, ढोल बजाए और घोड़े की सवारी भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सांदीपनि आश्रम पहुँचे और यहां महर्षि सांदीपनि, भगवान श्री कृष्ण, सुदामा और बलराम के दर्शन, पूजन अर्चन कर आरती भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *