सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह शिक्षा और खाद्य क्षेत्र से ज्यादा बड़ा घोटाला है।
श्री अधिकारी ने बुधवार को यहां मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वे यह तय करने वाली कौन होती हैं कि लोगों को क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में 54 फीसदी लोगों ने उनके खिलाफ वोट किया था।
श्री अधिकारी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े घोटाले का आरोप लगाया और कहा कि यह शिक्षा तथा खाद्य क्षेत्र से ज्यादा बड़ा घोटाला है। उन्होंने मयना में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जांच और विजय भुइयां हत्याकांड में बाकी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।
उन्होंने कोलकाता में प्रशिक्षु डाॅक्टर के दुष्कर्म व हत्या के विरोध में जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन का समर्थन किया और कहा कि उनमें दृढ़ता है जिसके कारण वे पिछले एक महीने से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने सुश्री ममता बनर्जी पर मुस्लिम वोट और पुलिस के दम पर टिके रहने का आरोप लगाया और कहा कि गुंडों को संरक्षण देना उनका काम है।
शुभेंदु ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े घोटाले का लगाया आरोप
