सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के मंडी थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर और आरक्षक को आज पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया। इन दोनों की लंबे समय से विभाग को शिकायतें मिल रही थी, जिसके आधार पर एसपी मयंक अवस्थी ने इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के मंडी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर संतोष विश्वकर्मा और आरक्षक जगदीश प्रसाद को कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने की लंबे समय से शिकायत में मिल रही थी। इन शिकायतों के आधार पर एसपी मयंक अवस्थी ने दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया। इस संबंध में मंडी थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि इन दोनों की कार्यप्रणाली ठीक नहीं थी और कार्रवाई के दौरान लगातार लापरवाही बरत रहे थे, इसलिए एक्शन लिया गया है।
