गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एसआईए ने जम्मू-कश्मीर में चलाया तलाश अभियान

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी (एसआईए) ने आतंकी संगठनों के नेटवर्क पर लगाम कसते हुए शनिवार को आतंकवादी वित्त पोषण के मामले में कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर छापेमारी की।
आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच के लिए पिछले साल गठित एसआईए ने कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, श्रीनगर और बडगाम जिलों में संदिग्धों के घरों और परिसरों में तलाशी ली।
जांच एजेंसी की ओर से जारी बयान में कहा गया, “राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अधिनियम (टाडा/पोटा) श्रीनगर के तहत नामित विशेष न्यायाधीश की अदालत से प्राप्त सर्च वारंट के अनुपालन में तलाशी ली गई। यह तलाशी सीआईके (एसआईए) कश्मीर थाना में पंजीकृत प्राथमिकी संख्या 20/2022 धारा 13, 17, 18, 39, 40 यूए (पी) अधिनियम, 120-बी आईपीसी के मामले की जांच के संबंध में ली गयी है।
बयान में बताया गया कि यह मामला पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल बदर के सदस्यों से संबंधित है, जो पाकिस्तानी एजेंसियों के सक्रिय समर्थन और मिलीभगत से भारत के प्रति शत्रुतापूर्ण कार्रवाई करते थे। ये लोग कुछ पहचाने गए व्यक्तियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश के तहत आतंकवादी वारदातों में सक्रिय हैं और केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए धन जुटा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *