नई दिल्ली : सिद्दारमैया ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से भेंट की। सिद्दारमैया ने अपने ट्वीट में कहा , “ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से आज नयी दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।” सूत्रों के मुताबिक हाल में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के बाद पिछले हफ्ते राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले श्री सिद्दारमैया ने अपने मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा की।
