गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास में महत्वपूर्ण प्रगति

ग्रेटर नोएडा : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) का पहला चरण समय पर पूरा होने की ओर बढ़ रहा है। इसका एक रनवे और एक टर्मिनल साल 2024 के अंत तक काम करना शुरू कर देगा।
इसका विकास कर रही कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि पिछले साल टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) के दो ठेका दिए जाने के बाद, परियोजना स्थल पर जमीनी काम, लेवलिंग और खुदाई का काम पूरा हो चुका है। अब कंस्ट्रक्शन ऊपर की ओर बढ़ रहा है, और एयरपोर्ट की संरचनाएं आकार ले रही हैं। अगले कुछ महीनों में यहाँ पर अनेक भवन दिखाई देने लगेंगे, जिनमें स्थल पर यात्री टर्मिनल भवन, ऑफिस ब्लॉक, सीवेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स, तथा बिजली के सब-स्टेशन होंगे।एनआईए ने एयरपोर्ट के लिए एयरोनॉटिकल और नॉन-एयरोनॉटिकल रियायतों के लिए टेंडर्स जारी किए थे।
हाल ही में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मल्टी-मोडल कार्गो हब का विकास करने के लिए एयर इंडिया सैट्स (एआईसैट्स) को चुना गया, तथा एयरपोर्ट होटल का विकास करने का अनुबंध रोज़िएट होटल्स एंड रिज़ॉर्ट्स से किया गया।मल्टी-मोडल कार्गो हब:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट पर मल्टी-मोडल कार्गो हब (एमएमसीएच) का विकास करने के लिए एआईसैट्स को चुना। 80 एकड़ भूमि पर फैला आगामी कार्गो हब देश के निर्माण केंद्रों से तीव्र, सुविधाजनक और इंटरमोडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। कार्गो और लॉजिस्टिक्स का इन्फ्रास्ट्रक्चर और परिवेश एनसीआर और उत्तर प्रदेश में कई आगामी औद्योगिक क्लस्टर्स और अलग-अलग कैचमेंट्स को सेवाएं देगा, और उत्तर भारत में एक कार्गो गेटवे का निर्माण करेगा।
एमएमसीएच में एक कार्गो टर्मिनल और एक इंटीग्रेटेड वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स ज़ोन होगी। ट्रांशिपमेंट सेंटर का काम एक अद्वितीय लॉजिस्टिक्स ज़ोन करेगी तथा फ्रेट फॉरवर्ड करने और इंटीग्रेट करने के लिए एक वेयरहाउस ज़ोन भी होगी। एमएमसीएच रोड-टू-रोड, रोड-टू-एयर, और एयर-टू-रोड मूवमेंट्स में सहयोग करने के लिए परिवहन सुविधाएं प्रदान करेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मल्टी-मोडल कार्गो हब का इन्फ्रास्ट्रक्चर एफिशियंसी, स्केलेबिलिटी, सुगम प्रोसेस फ्लो, और कॉमन डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं सिस्टम्स पर केंद्रित है। टर्मिनल का भारत से प्रेरित डिज़ाईन यहाँ का पैसेंजर टर्मिनल भारत से प्रेरित है, और यहाँ पर क्षेत्र की वास्तुकला के अनेक तत्व देखने को मिलेंगे।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे और एटीसी टॉवर इस एयरपोर्ट में 4,000 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे है। एटीसी टॉवर की ऊँचाई 40 मीटर है। इससे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को एयरपोर्ट का 360 डिग्री व्यू मिलेगा, जो यहाँ से एयरपोर्ट के रनवे, एप्रॉन और टैक्सीवेज़ देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *