गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिकरवार भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार आज नल-जल योजना में हुए भ्रष्टाचार के मामले को लेकर धरने पर बैठ गये है। सिकरवार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नल जल योजना में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यस्था और सर्वजनिक वितरण प्रणाली सहित गरीबों के राशन की लूट के मामले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
पूर्व विधायक सिकरबार ने अधिकारियों पर ठेकेदारों से मिलकर नल जल योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाये है कि हैडपंप मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल वाउचर बनाकर खजाने की राशि को ठिकाने लगाया जा रहा हैं। सुमावली के अधिकांश राशन वितरण व्यवस्था अपराधियों के हवाले कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि 6 अप्रैल से पहले मोहनी सावंत में खनन प्रारंभ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री को सभी समस्याओं के खिलाफ ज्ञापन दिया जाएगा।
धरना में पूर्व मंडी अध्यक्ष अमृतलाल यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष जौरा धारा सिंह जाटव, पूर्व पार्षद सुरेश सिंह सिकरवार जनपद सदस्य, नरेंद्र सिंह सिकरवार, धारा सिंह कुशवाह, पूर्व महामंत्री सुल्तान सिंह सिकरवार, रामबरन सिंह सिकरवार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *