गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस से चांदी के गहने जप्त

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस और प्रशासन की विशेष टीम ने वाहनों की तलाशी के दौरान एक बस से साढ़े तीन क्विंटल चांदी के गहने जप्त किए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कल देर रात विशेष तलाशी अभियान के दौरान आगरा से इंदौर की ओर जा रही एक बस से ये गहने जप्त किए गए। सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा स्थित अल्लावेली पुलिस चौकी पर वाहनों की तलाशी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। देर रात्रि की गयी कार्रवाई में बोरों की तलाशी में चांदी के गहने मिले। यह चांदी के जेवर बस में लगेज के रूप में आगरा से इंदौर के लिये बुक किये गए थे। बताया जा रहा है कि चांदी से बने जेवरों में पायल, बिछियां और मालाएं मुख्य रूप से शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *