इंदौर : स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी में मांग से तेजी हुई। वहीं सोना सस्ता बिका।
उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है। विदेशी बाजार में सोना 1890 डालर व चांदी 2288 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
सोना 60050 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चांदी 71900 रुपये प्रति किलोग्राम।
चांदी सिक्का 825 रुपये प्रति नग।
