नोएडा : सिरेमिक क्षेत्र की कंपनी सिम्पोलो विट्रिफाइड ने उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति को मजबूत बनाते हुये आज 90वां एक्सक्लुसिव स्टोर की शुरूआत की। कंपनी ने आज यहां बताया कि नोएडा में फ्रैंचाइजी मॉडल में पहले विशेष टाइल और सैनिटरीवेयर शोरूम का उद्घाटन किया गया है।
शोरूम में सिम्पोलो के सबसे अधिक बिकने वाले उत्पाद जैसे ड्राई ग्रेनुला फर्स्ट क्लास के साथ पॉश सरफेस के साथ बाहरी अनुप्रयोगों के लिए रॉकडेक श्रृंखला, किचन टॉप, डबल चार्ज और ग्लेज़ेड विट्रिफाइड टाइलें, दीवार टाइलें आदि प्रदर्शित हैं। उसने कहा कि यह शोरूम हर क्लासी हाउस बिल्डर और आर्किटेक्ट की सभी टाइलिंग जरूरतों को पूरा करता है।
इस मौके पर कंपनी के सीएमओ भारत अघरा ने कहा कि यह शोरूम टाइल खरीदारी को डिजाइन और दृश्य अनुभव में समृद्धता के एक अलग स्तर तक ले जाने का वादा करता है जो कुछ प्रीमियम ब्रांडों को नोएडा में प्रतिस्पर्धा करने वाली अपनी रणनीतियों पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित करेगा”।
