नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में सिनार पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इनको स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आज यहां बताया कि आरोपियों के नाम शिवाजी अवाहद , वसंत अवाहद और विकास कुटे है। इन पर राहुल शिवाजी अवाहद (30) की हत्या का आरोप है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार को दोपहर में एक युवक का शव जिले के सिनार तालुका में हरसुल रोड पर कालिया कम्पनी परिसर में मीटर कक्ष में पाया गया। शव को स्थानीय शंकर कटकडे ने देखा तो उसने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। सूचना के बाद सिनार पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल को स्थानीय लोगों की मदद से सिनार ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सिनार पुलिस थाना में एक मामला दर्ज किया गया।
सिनार पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को पकड़ा
