गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिन्धी मातृशक्ति सम्मेलन आगामी फरवरी में होगा

अजमेर : भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान की ओर से अजमेर संभाग के भीलवाड़ा में अगले वर्ष फरवरी में राज्य स्तरीय ” सिन्धी मातृशक्ति सम्मेलन ” का आयोजन किया जायेगा । अजमेर में सोमवार को सिन्धु सभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया । बैठक में प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवानी ने कहा कि भाषा के अलग अलग कोर्स से भाषा का ज्ञान हो रहा है और महापुरूषों के जीवन परिचय के साथ त्योहारो की चर्चा के साथ जानकारी हो रही है। अजमेर महानगर कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय हासीबाई धर्मशाला में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा)दीपेश सामनाणी एवं प्रचार मंत्री मूलचंद बसताणी ने सम्बोधित किया।

प्रदेशाध्यक्ष (महिला) शोभा बसंताणी ने कहा कि आगामी फरवरी में प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन भीलवाडा में आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्य रूप से गुरयाणी, मुख्याणी व नियाणी सम्मिलित होंगी। राष्ट्रीय मंत्री महेन्द कुमार तीर्थाणी ने बताया कि दिसम्बर में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें देशभर से सभा के पदाधिकारी, सिन्धी पंचायत व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित होगें। सभा की ओर से पारित प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *