गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिंह ने किया ‘गॉड इज लव’ पुस्तक का लोकार्पण

नई दिल्ली : केन्द्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने लेखिका डॉ. कृष्णा सक्सेना की पुस्तक ‘गॉड इज लव’ का लोकार्पण किया है। इस अवसर पर जनरल सिंह ने कहा कि यह पुस्तक हमें भगवान से रूबरू करवाती है और परस्पर प्रेम तथा सद्भाव का मार्ग प्रशस्त करने की प्रेरणा देती है। इस बात पर जोर देते हुए कि पुस्तक पाठकों को उनके जीवन में एक नया अर्थ प्रदान करेगी उन्होंने कहा, “हम सभी हर दिन भगवान की पूजा करते हैं, लेकिन कभी-कभी सर्वशक्तिमान की शक्ति को संजोने में विफल रहते हैं।

” उन्होंने कहा कि डॉ. सक्सेना 94 वर्ष की अवस्था में पुस्तक लिखकर हम सभी को प्रेरणा दे रही हैं। आज के युवा वर्ग को इनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। सक्सेना ने कहा कि यह पुस्तक उन्होंने बीमारी के समय लिखी। युवा पीढ़ी को मोबाइल व टी.वी. कम करके पुस्तकें लिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्यार ही एकमात्र ऐसा शब्द है जो दुनिया को प्रेरित कर सकता है और हम में से प्रत्येक को एकजुट कर सकता है। गॉड इज लव उनकी 13वीं पुस्तक है, जो पाठकों को आत्मखोज और आध्यात्मिक विकास की यात्रा की तरफ आमंत्रित कर प्रेम की प्रकृति और जीवन में इसकी परिवर्तनकारी शक्तियों को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *